देहरादून : गौरतलब है कि बीते दो दिन से उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र चल रहा है जिसके बीते दिन बुधवार को दूसरे दिन सदन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं का विवाद हो रहा है आज गुरुवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की पूरी जांच की मांग पर हंगामा हुआ है।
कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे हैं। विपक्ष कांग्रेस ने समूह ग पदों की भर्ती परीक्षाओं पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाया है और लगाते हुए सरकार से सीबीआई जांच कराने के लिए बोला है आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा लिखा गया है।
आज संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन को अवगत कराया कि पांच सालों में आयोग ने कुल 89 लिखित परीक्षाएं कराई है। इसमें 3 से 4 परीक्षाओं को छोड़कर किसी भी मामले में विवाद नहीं हुआ है। परीक्षाओं में धांधली व गड़बड़ियों की शिकायत पर आयोग ने स्वयं मुकदमे दर्ज किए है।आयोग ने पांच सालों में 89 परीक्षाओं में 17136 पदों पर चयन प्रक्रिया है। जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, उन्हें आयोग ने निरस्त किया है। दो मामलों में हाइकोर्ट ने आयोग के फैसले को उचित पाया है।

