सूतक काल शुरू होते ही बद्रीनाथ कपाट बंद,पढ़िए ग्रहण का समय 

आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सुबह बुधवार से ही ग्रहण का सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। ग्रहण के बाद मोक्ष काल में शाम को मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालु फिर से पूजा-अर्चना कर सकेंगे।  यह ग्रहण भारत के सभी भागों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार वैसे तो चंद्रग्रहण दोपहर 2:40 से 6:20 के मध्य दिखाई देगा। लेकिन उत्तराखंड में यह शाम 5:32 से शुरू होगा। वहीं, हरिद्वार में यह ग्रहण 5:22 बजे से प्रभावी होगा और 6:19 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु इस अवधि में गंगा स्नान न करें। आज लगने वाला ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि के चंद्रमा में घटित होगा। कार्तिक मास में चंद्र ग्रहण होने से शुभता रहती हैं।

औषधि फल आदि के उत्पादन में वृद्धि के योग होते हैं। चंद्रग्रहण होने से वस्त्रों के भाव में तेजी व्यापारियों को भी फायदा पहुँचता है। बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह पूजा और भोग के बाद 8:15 बजे बंद हुए जिसके बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर घंटी बजने के बाद 6:30 बजे मंदिर का शुद्धिकरण किया। जाएगा इसके बाद शाम 6:45 बजे मंदिर के कपाट खोलकर पूजा की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *