लखनऊ : आगजनी के मामले में सात साल की सजा होने के बाद कानपुर के सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी को अपनी संपत्तियों से भी हाथ धोना पड़ेगा। इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को चुना है। इन संपत्तियों को ईडी इरफान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जब्त करने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर ईडी को मुंबई की स्लम रिहैबिलेटशन अथॉरिटी ने भी इरफान को आवंटित फ्लैटों की रिपोर्ट भेजी है। अथॉरिटी के दो फ्लैट इरफान की पत्नी और साले के नाम पर थे और इरफान द्वारा बीते एक दशक के दौरान खरीदी गयी संपत्तियों का मिलान उनके आयकर ब्यौरे से नहीं हो सका है। आशंका है कि इरफान ने अघोषित कमाई को संपत्तियों में निवेश किया और इसकी जानकारी आयकर विभाग से छुपाकर रखी।
इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त,पूछताछ की तैयारी

