कैंसर से जंग लड़ रही ये अभिनेत्री,अनुपम खेर ने किया खुलासा 

फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी हैरान और अचंभित खबर मिली है कि अभिनेत्री महिमा चौधरी आज कल फिल्मों से दूर और कही भी नज़र क्यों नहीं आ रही है ? वो इसलिए क्यूंकि वो महिमा चौधरी कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात का पता तब चला जब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें कॉल किया और बाद से बात होने के बाद अनुपम ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही हैं कि किस तरह अनुपम खेर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कॉल किया था। इसके बाद उन्होंने अनुपम को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इस दौरान बात करते हुए महिमा रोने भी लगीं थीं।
आपको बतादें कि अभिनेता अनुपम खेर महिमा से कह रहे हैं कि वो बताए जब अनुपम ने महिमा को कॉल किया तो उन्हें कैसा लगा ? इसपर महिमा ने जवाब दिया कि ‘मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं थे। मैंने टेस्ट कराए। सोनोग्राफी हुई। डॉक्टर से मिली तो प्री कैंसर सेल्स मिले थे। डॉक्टर कह रहे हैं कि यह 100 प्रतिशत क्यूरेबल हैं। फिर अनुपम खेर ने कैंसर से जूझ रही महिलाओं के लिए कुछ बोलने को कहा तो महिमा ने कहा, ‘मैं महिलाओं से सीख रही हूं। वह महिलाएं जो कीमो के लिए आती हैं, जो इलाज के लिए आती हैं। वह मुझे सामान्य बनाती हैं।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *