राहत की खबर: जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत

इस वर्ष गर्मी ने सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं लोग इस हताहत गर्मी से बेहाल है। देश में  कई राज्यों में गर्मी से परेशानी है। गर्म हवा लोगों को हिला कर रख देने वाली है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून सामान्य ढंग से आगे बढ़ रहा है। यह अगले दो दिनों में महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में बारिश शुरू हो जाएगी। जिससे लोग गर्मी से ज़रा राहत महसूस करेंगें। 

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून ने 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण और मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों को कवर किया है। इसके अलावा आर के जेनामणि का कहना है कि यह पूरे पूर्वोत्तर को तर कर चुका है। मानसून की प्रगति में कोई देरी नहीं है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र पहुंचने और अगले दो दिनों में मुंबई तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में येलो अलर्ट-साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल बोने में आसानी होगी।एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री पार कर रहा है, इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *