असदुद्दीन ओवैसी पर भी FIR दर्ज,स्वामी यति नरसिंहानंद समेत कई पर भी मामला दर्ज 

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के आईएफएसओ इकाई ने बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में ओवैसी पर मामला दर्ज हुआ है। ओवैसी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने पार्लियामेंट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एफआईआर में स्वामी यति नरसिंहानंद का नाम भी दर्ज किया है। इसके अलावा ओवैसी और स्वामी नरसिंहानंद के साथ ही  दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस का मामलें में आरोप है की वो नफरत के संदेश फैला रहे थे, उकसा रहे है अन्य दलों को जो शांति बनाए रखने के लिए सही नहीं है। मालूम हो कि बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *