शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ पर मामला हुआ दर्ज,जानिए पूरा मामला ?

जहाँ अभी तक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के पोर्न मूवी विवाद में फसे होने को लेकर परेशानियों में है वही अब शिल्पा और उनकी माँ सुनंदा शेट्टी पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। यह मामला राजधानी लखनऊ में दर्ज कराया गया है। लखनऊ से पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना भी हुई है। जिसके आज शाम तक मुंबई पहुचनें की खबर है। लखनऊ से मुंबई पहुंची पुलिस टीम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ से पूछताछ करेगी। 

दर्ज मामलें में आरोप लगाया है कि ‘आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा वेलनेस सेंटर’ की ब्रांच खोलने के नाम पर दोनों की कंपनी के लोगों ने दो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। पैसा लेकर भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया। जिसके चलते शिल्पा खुद ओपनिंग सेरेमनी पर मौजूद नहीं रहीं। न ही उनकी कंपनी के लोगों ने कोई मदद की. 

इस मामले में लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस स्टेशन में ‘ओमेक्स हाइट्स’ निवासी ज्योत्सना चौहान ने और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी का केस दर्ज कराया था। दोनों मामलों की जांच में शिल्पा और उनकी मां सुनंदा की भूमिका सामने आई है। हजरतगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को एक महीने पहले समन भेजा था। पुलिस की टीम नोटिस तामिल कराने मुंबई पहुंच रही है। DCP पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *