हरिद्वार की बच्ची से दरिंदगी व हत्या के तीसरे दिन देर शाम शहरी विकास मंत्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। कौशिक ने बताया कि वो आरोपियों को फांसी की सजा दिलाकर रहेंगे।
कौशिक ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को निर्देशित किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चाहे जितनी टीमें लगानी पड़े, लगाई जाएं।
मंत्री ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। किसी को भी इस मामले में बक्शा नहीं जाएगा।
वहीं एसएसपी ने बताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
मासूम से दरिंदगी : फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

