नेता अतुल अंजान का निधन, छात्रसंघ अध्यक्ष से राजनीति में रखा था कदम

लखनऊ : सीपीआई नेता अतुल अंजान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह लखनऊ के मेयो अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अतुल अंजान 1978 में लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए और वहीं से राजनीतिक कॅरिअर शुरू किया है।
उन्होंने चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। उनके अंतिम दर्शन के लए उनके हलवासिया स्थित आवास पर लोगों की भीड़ है।  दोपहर  2: 00 बजे भाकपा कार्यालय से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और गोमती नदी के किनारे भैसाकुण्ड शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *