देहरादून : कल 1 अक्टूबर से उत्तराखंड में स्कूलों के खुलने का समय बदल रहा है। स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेगा। जबकि छुट्टी 3:30 बजे होगी प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
शिक्षा निदेशक के मुताबिक एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूलों के खुलने के समय में यह बदलाव रहेगा।
प्रदेश में सरकारी स्कूलों के खुलने का समय हुआ चेंज

