आज राहुल गांधी का नामांकन , रायबरेली के लिए रवाना गांधी परिवार

लखनऊ : राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज शुक्रवार रायबरेली से पर्चा दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा होगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।  राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरा जाएगा। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *