इस्लामाबाद : पाकिस्तान में लंबे समय से चली आ रही, आर्मी चीफ की तलाश को विराम मिला है। यहां की शहबाज शरीफ सरकार ने ले. जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का नया चीफ बनाया है। मुनीर जनरल कमर जावेद वाजवा की जगह लेंगे। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने इसकी जानकारी दी है। यह नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया के बीते सोमवार को उस समय आरम्भ हुई जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संभावित उम्मीदवारों के लिए देश के रक्षा मंत्रालय को पत्र जारी था।
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर
लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर को पाकिस्तान में एक उत्कृष्ट अधिकारी माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर ने मंगला में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल कार्यक्रम के माध्यम से सैन्य सेवा में प्रवेश किया और उन्हें फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में नियुक्त किया गया। वह जनरल बाजवा के तब से करीबी सहयोगी रहे हैं, जब से उन्होंने निवर्तमान सेना प्रमुख, जो उस समय कमांडर एक्स कोर थे, ब्रिगेडियर के रूप में फोर्स कमांड उत्तरी क्षेत्रों में सैनिकों की कमान संभाली थी। उन्हें तत्कालीन पीएम इमरान खान के आग्रह पर आठ महीने के भीतर बदल दिया गया था।
पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बनें ले. जनरल आसिम मुनीर

