विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर चेताया,कोरोना का नया वैरिएंट मचाएगा तबाही

नई दिल्ली : भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण के लिए लगाई गई सभी पाबंदियों को हटा दिया है,राज्य सरकारें भी चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों को समाप्त कर रही हैं, मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए दावे ने दुनियाभर के देशों की चिंताएं बढ़ा दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि कोरोना का नया एक्सई वेरिएंट पैर पसार रहा है, जो ओमिक्रॉन के बीए.2 से करीब 10 गुना अधिक संक्रामक है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी हाल ही में यह दावा किया है कि कोरोना का नया म्यूटेंट एक्सई ओमिक्रॉन के बीए.2 से करीब 10 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है. कोरोना का एक्सई वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज बीए.1 और बीए.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि जब तक इसके ट्रांसमिशन रेट और बीमारी के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाता तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही जोड़कर देखा जाएगा।विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई रिपोर्ट के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में इसकी कम्यूनिटी ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत ज्यादा होने के संकेत मिले हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आंकड़ों की आवश्यकता है। वैसे अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।