आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू,बेंगलुरु से आया एक शख्स 

 
दिल्ली :श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अभी तक पुलिस कोबड़ा सबूत नहीं हाथ लगा है। श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट आज होने वाला है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में प्रक्रिया हुई है। आरोपी आफताब चार दिन की पुलिस हिरासत पर है।  दिल्ली पुलिस की टीम आफताब को लेकर एफएसएल ऑफिस पहुंच गई है। वहां श्रद्धा हत्याकांड उसका पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है। श्रद्धा हत्या मामला के तार बेंगलुरु से जुड़ गए हैं। पुलिस ने एक दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली  लाया गया है।
 दिल्ली पुलिस अन्य लोगों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा का सिर मिलने की संभावना लगभग ख़तम हो गई। जबड़े का जो हिस्सा मिला है उसमें सिर्फ दांत मिले हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि श्रद्धा के सिर को जंगली जानवर खा चुके हैं। दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब की सुरक्षा में लापरवाही बरतती दिखी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *