अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफ़ा,क्यों लिया ये फैसला जानिए पूरी खबर !

 लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अब वह करहल से विधायक हैं। आपको बतादें कि वो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे जहाँ उनको जीत भी मिली। 

इसके अलावा उन्होंने या तो सांसद पद से इस्तीफा देना था या फिर विधायक पद से तो उन्होंने आज यह फैसला किया है कि वह करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर लोकसभा की सदस्यता कायम रख सकते हैं। लेकिन मंगलवार को जिस तरह से उन्होंने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है उससे साफ हो गया है कि अब वह प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से मैदान में रहना चाहते हैं। 

 अब वह अपना पूरा ध्यान एमएलसी चुनाव पर लगाने वाले हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बड़ी चुनौती है। इसमें प्रशासन से भी लड़ना है। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर यादव न लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा यदि जातिवादी राजनीति करे तो वह सोशल इंजीनियरिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *