हिमस्खलन में फंसे सदस्यों का रेस्क्यू जारी,15 शव बरामद

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी ज़िले में आए एवलांच के बाद फंसे हुए लोगों के लिए कल गुलमर्ग से एक्सपर्ट रेस्क्यू दल उत्तरकाशी पहुंचा और फंसे हुए 25 लोगों का रेस्क्यू शुरू किया , जिसके बाद कल 15 शवों को बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद अभीतक 19 शव मिल चुके हैं , और अभी भी 10 लोगों की तलाश ज़ारी है।
बता दें कि नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग के 29 प्रशिक्षक प्रशिक्षण के लिए निकले थे जिसके बाद रविवार को अचानक आए एवलांच में सभी 29 सदस्य फंस गए और बाद में उन सभी को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। कल सुबह मौसम साफ़ होते ही रेस्क्यू टीम काम में जुट गई और फंसे हुए 25 सदस्यों में से 15 लोगों के शव को ढूंढ निकला , 10 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। करीब दोपहर 2 बजे प्रशासन ने परिजनों को बताया कि घटना स्थल पर मौसम खराब होने के कारण शवों को अभी लाना संभव नहीं है। मौसफ साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ देर बाद परिजन निराश होकर लौट गए। संभावना जताई जा रही है कि बाकी को शुक्रवार को लाए जाएंगे।