जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बुधवार से स्टार प्रचार शुरू हुआ है। पार्टी ने पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उतारा है। राहुल ने आज बुधवार को प्रदेश के दो पूर्व अध्यक्षों के समर्थन में संगलदान में रैली को संबोधित किया। इसके बाद अनंतनाग के डूरू में रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर चार्जशीट लॉन्च की। राहुल गांधी बोले, ‘ये लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ-नफरत, हिंसा, डर दूसरी तरफ-मोहब्बत और सम्मान हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले, जिसमें हमने नारा दिया- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।
राहुल गांधी ने चुनाव के लिए लॉन्च की चार्जशीट

