एक्सप्रेस का सफर होगा महँगा,अप्रैल से बढ़ेंगें दाम

अब राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) और एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वालों की जेब और ढीली होगी। क्यूंकि अब आगामी अप्रैल माह से सफर महंगा होने जा रहा है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से टोल बढ़ोतरी की सिफारिश की है। हालाँकि अभी कितने राशि की बढ़ोतरी की जाएगी इसका कुछ एलान नहीं हुआ है लेकिन कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी टोल दरों में की जा सकती है। बढ़ी दरें मासिक पास धारकों पर भी लागू होंगी। 

आपको बता दे कि गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल पर दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे, दोनों का संयुक्त टोल वसूला जाता है। इसके अलावा कुंडली-पलवल-मानेसर और फरीदबाद रोड पर टोल वसूली होती है।

अप्रैल से टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल दरें कितनी बढे़ंगी, कहा नहीं जा सकता। दरें मार्च में तय कर ली जाएंगी। हॉलसेल प्राइज इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के अनुसार टोल दरें तय होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *