ऋषिकेश: आज सुबह ऋषिकेश की आवास विकास कालोनी में अचानक हड़कमप मच गया क्यूंकि इस सार्वजनिक कॉलोनी में गुलदार अचानक घुस आया और इधर उधर भागने लगा। लोगों के चीखने चिल्लाने लगे। गुलदार को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके वहां पहुंची।
आज मंगलवार सुबह ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत जानकारी दी कि सुबह तड़के 6.30 बजे आवास विकास के शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन में गुलदार घुस आया जिसके बाद एक गौशाला में बंधी गायों को अपना निवाला बनाने जा रहा था,लेकिन इससे गायों में भगदड़ मच गई, तभी गौपालक मौके पर पहुंच गया।
गौपालक के शोर मचाने पर गुलदार एक खाली प्लाट की ओर दौड़ा। यहां एक दूधिया ने गुलदार को देखा। दूधिया के चिल्लाने पर गुलदार पास ही स्थित स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में अभी भी लगी हुई है। इस क्षेत्र में गुलदार पहले भी आ चुका हैं। यहां कुछ महीने पहले भी वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक गुलदार और एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। अब भी प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को ट्रेस करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम ने आवास विकास कॉलोनी के आलावा आस पास के को थोड़ा सावधान रहने की हिदायत दी है। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में जुटी हुई है।

