पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह शुरू,पीएम मोदी करेंगे श्री गणेश

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार ने आज जनता को सौगात दी है लम्बे समय से जिसका इंतज़ार हो रहा था वो घड़ी आ चुकी है जिसका आज पीएम मोदी (मंगलवार) दोपहर 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने वाले हैं। आज के आयोजित इस कार्यक्रम के लिए स्थल पर सभी तैयारियां हो चुकी हैं जिसमें शासन, प्रशासन, सेना व पुलिस के अधिकारी डटे हुए हैं। पीएम मोदी ने जुलाई 2018 में इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था।

19 माह के कोरोना काल के बाद भी 341 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे 36 माह में बनकर तैयार हुआ है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पूर्वी उप्र को जोड़ेगा। इससे पूर्वी यूपी के 9 जिलों के साथ ही बिहार के लोगों को भी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे यूपी में भारत का ग्रोथ इंजन बनने का प्रमाण है। एक्सप्रेस-वे इसका भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार कैसे कार्य करती है। योगी बोले-यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के साथ ही बिहार के लिए ज़रूरी है। 

आज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश का बैकबोन कहे जाने वाले एक्सप्रेस-वे को एक बजे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री ने जुलाई वर्ष 2018 में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। अब ये पूरी तरह तैयार हो चूका हैं। 

शुरू हुआ लोकार्पण कार्यक्रम –

मुख्यमंत्री योगी ने बताया था कि प्रधानमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश का बैकबोन कहे जाने वाले एक्सप्रेस-वे को मंगलवार दोपहर एक बजे से शुरू हो चुका हैं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे यूपी में भारत का ग्रोथ इंजन बनने का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *