कोटद्वार में दुखद घटना,गुलदार ने ली महिला की जान  

कोटद्वार : उत्तराखंड के कोटद्वार में दुखद घटना हुई है, जहां दुगड्डा गोदी गांव में आज सुबह मंगलवार को गुलदार ने एक महिला जान लेली। दरअसल,आज सुबह एक महिला नाम रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापसी कर रही थी। वहां रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर अचानक हमला कर दिया,और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची आपको बतादें कि विकास खंड खिर्सू के बुआखाल- खिर्सू मोटर मार्ग पर गोडख्याखाल के समीप गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया है।विकास खंड खिर्सू के सिंगोरी गांव निवासी मंगल सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे मवेशियों को चुगाने के लिए गोडख्याखाल गया जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मंगल सिंह पर हमला किया था। 
हालाँकि शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से मंगल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया। वन दरोगा राकेश रावत ने घटना की पुष्टि की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *