प्रदेश के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी,कई बड़े हादसे

देहरादून : मानसून की बारिश ने अब उत्तराखंड पहाड़ी इलाकों में परेशानियां भी खड़ी करनी शुरू कर दीं हैं। आज मंगलवार को प्रदेश में से फिर मौसम करवट बदलेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही देहरादून में भी बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि कुछ दिनों की निष्क्रियता के बाद अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मानसून सक्रिय होने के बाद आठ जिलों में लगातार तीन दिन भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *