आज प्रदेशभर में प्रदर्शन,फिरसे भर्ती परीक्षा कराए जाने की मांग 

भर्ती धांधली के विरोध में उत्तराखंड में युवाओं का प्रदर्शन हो रहा है। सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ की वजह से जगह जगह  जाम  लगा हुआ है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकल रोधी कानून आने के बाद ही हो कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए।

राजधानी देहरादून में आज गुरुवार को गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लगा है। घंटा घर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक लगा हुआ है। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही जब तक नकल रोधी कानून नहीं बन जाता, तब तक कोई भी भर्ती परीक्षा न कराई जाए।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने इस विषय कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त सेवा चयन आयोग की ओर से करवाई गई सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है। तमाम परीक्षाएं निरस्त हुई हैं।मांग हुई है की ऐसे में परीक्षा नियंत्रकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *