देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में नगर निगम का अचानक निरिक्षण किया। सीएम को अचानक कार्यालय में देख अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। इस दौरान सीएम ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में सारी सूचना ली। जानकारी इकठ्ठा की और काम के लिए नगर निगम आए लोगों से बातचीत भी की। सीएम ने यहाँ निगम की व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी भी चस्पा की जाए साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आज हुए अचानक निरिक्षण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड सीएम ने नगर निगम का किया अचानक निरीक्षण, सभी कर्मचारी हुए हैरान

