14 जुलाई 2021 को केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिए सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए पर लगी रोकथाम को हटाने का सोचा है। कोरोना महामारी में देश की सरकार का फैसला है कि डेढ़ साल से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को जो रोका गया है,लेकिन अब मोदी सरकार त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को एक और तोहफा देने का विचार बना रही है।
वित्त मंत्रालय का नियम है कि महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी इजाफा किया जाता है। जब महंगाई भत्ते की दर 25 फीसदी से ऊपर चली जाएगी तो हाउस रेंट अलाउंस तीन फीसदी बढ़ता है। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया था। ऐसे में अब दिवाली से पहले केंद्र की ओर से कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाने की चर्चा हो रही है।

