दीपों से जगमगाएगा गंगा घाट, मेहमानों का स्वागत होगा ख़ास 

जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत में उत्तराखंड पलक पांवड़े बिछाने के लिए तैयारियां कर चुका है।भ्रष्टाचार से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों और नई तकनीक पर चर्चा के साथ ही मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता से वाकिफ किया जाएगा। 

गंगा दर्शन विदेशियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा और विदेशी मेहमानों के लिए तिलक लगाकर तुलसी की माला पहनाते हुए उनका स्वागत सत्कार किया गया।  इसी वजह से मुनि की रेती, लक्ष्मण झूला और ऋषिकेश में गंगा घाटों को अयोध्या की तर्ज पर घी के दीयों से सजेगा और गंगा तट पर रिफ्लेक्शन लाइटें लगाई जाएंगी ताकि सूर्यास्त के समय गंगा में अद्भुत नजारा दिखे। जी-20 समिट के तहत तीन वर्किंग ग्रुप की बैठक उत्तराखंड में ही होगी।पहली बैठक 25 से 27 मई, दूसरी 26 से 28 मई के बीच होगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में जी-20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अफसरों के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *