अपने ही पिता को गला रेतकर उतारा मौत के घाट,कांपे लोग 

पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने अपने ही पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला किया और मार डाला। घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे को हिरासत में लिया।

अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है की भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था।  इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *