बरेली की जेल से चल रहा था अतीक का धंधा,सामने आए कई सबूत 

उमेश पाल की हत्या में आरोपी माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ बरेली जेल में कैद है और हत्याकांड के संदिग्धों से पूछताछ में सामने आया है कि अतीक का भाई अशरफ ही जेल से अतीक अहमद के धंधों को संचालित कर रहा था। शहर की पॉश कॉलोनियों में रहकर उसके संगी साथी ये धंधा चला रहे थे।प्रयागराज और बरेली की एजेंसियों की जांच में पता चला है कि अतीक गैंग अपना नेटवर्क प्रयागराज से गुजरात तक वाया बरेली चला रहा था। अतीक अहमद के साबरमती जेल जाने और प्रयागराज में परिवार की कोठियों को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद बेटों ने फिरसे डराने की कोशिश की । गुजरात की साबरमती जेल दूर होने की वजह से सिंडीकेट का मुख्य केंद्र बरेली था।इसके अलावा बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह बताया कि अशरफ मामले में कार्रवाई प्रयागराज में हो रही जांच के स्तर पर ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *