हाईकमान से मिलकर लौटे पूर्व सीएम हरीश रावत के बदले तेवर,जानिए सीएम दावेदारी पर क्या बोले ?


देहरादून : गौरतलब है की कुछ दिनों से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसी ना किसी मुद्दे की वजह से चर्चाओं में बनें हुए हैं। कभी उनके ट्वीट तो कभी उनके विवादस्पद बयानों को लेकर चर्चाए आम हैं। आज पूर्व सीएम रुड़की पहुंचे हैं। जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। 


ट्वीट बम फोड़कर कांग्रेस में हड़कंप मचा जिसके बाद अपने लिए दिल्ली से उपहार लेकर लौटे पूर्व सीएम हरीश रावत बीती रात शनिवार को आत्मविश्वास और उत्साह से भरे देखे गए। फिलहाल उन्हें चुनाव का नेतृत्व मिला है, जीत मिली तो सीएम भी वही बनेंगे। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से इशारों में ही संकेत दे दिए। वहीं खुद हरीश रावत ने भी शायराना अंदाज में  सामने ऐलान किया है। 

आपको बतादें कि हाल ही में कांग्रेस में भाजपा के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य शामिल हुए हैं। कांग्रेस को चुनाव में जीत मिलती है तो हरीश रावत ही मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर किसी अन्य बड़े नेता को सत्ता की राजपोषी दी जाएगी। पिछले दो महीनों से कांग्रेस के कार्यक्रमों में भी पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के धड़ों के साथ बंटकर काम करते दिखाई दे रहे थे। खुद हरीश रावत ने ट्वीट पर यह कहकर कि उनके हाथ पैर बांधे जा रहे हैं, इस बात का साफ कर दिया था कि कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान चल रही है।

हरीश रावत ने दिखाया शायराना अंदाज़ –

जबसे हरीश रात दिल्ली बैठक करके लौटे है , में माना जा रहा है कि दल्ली से भी दोनों नेताओं को साफ कर दिया गया है कि जीत मिलने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बात का निर्मय विधायक डला तय करेगा। 

हाईकमान से मिलकर लौटे हरीश रावत ने किया पूजन –

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रदेश की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत सत्कार किया है। इसके अलावा हरीश रावत नए तेवर व कलेवर में नजर आए। हरिद्वार में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मां गंगा की पूजा-अर्चना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *