ऋषिकेश : अंकिता भंडारी के माता-पिता आज मंगलवार को ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की तरफ से आयोजित धरने बैठे। इस दौरान उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच मांगी है। वहीं, बेटी को याद कर अंकिता के मां के आंसू छलक पड़े। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है।
समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन पर बैठे हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी बीते दिन सोमवार शाम को भी धरनास्थल पर मौजूद थे। वहीं, आज वे पूरा दिन धरने में शामिल होंगे। उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे।
धरने पर बैठे अंकिता के परिजन,सीबीआई जांच की मांग

