कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुँच रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात जिस स्तर पर हैं उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश के पैसे हैं और बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में लाखों लोग इसमें शामिल होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी का दावा,भारत जोड़ो यात्रा को यूपी में मिलेगा बड़ा सहयोग

