गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर में होने के दौरान रविवार दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर में आतंकी घुसने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल आते ही डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जांच में जुट गए। उधर, एसओजी, सर्विलांस टीम नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। देर शाम एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सिरफिरा है और पुलिस को परेशान करने के लिए सूचना ऐसी दी थी। बिहार के वैशाली निवासी कुर्बान अली के रूप में हुई है। वह गोरखनाथ इलाके के इंड्रस्ट्रियल एरिया में किराए के मकान में रहकर बेकरी की दुकान पर नौकरी करता है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को मंदिर में बम होने की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक ये शख्स सिरफिरा लग रहा है।

