दोपहर बाद अहम बैठक,जुट सकते हैं सदस्य

एक देश-एक चुनाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी ही आज पहली बैठक होने वाली है जिसमें  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर पर ही उनकी अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न होगी। समिति के सदस्य दोपहर बाद इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। कानून मंत्रालय के अनुसार, इस समिति का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा होगा और समिति में गृहमंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी उपस्थित रहेंगे। 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी आमंत्रण के बावजूद इस समिति में शामिल होने से मना कर दिया है। सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उच्च स्तरीय समिति की बैठकों में हिस्सा लेंगे  समिति का गठन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते शुक्रवार को समिति के गठन में ये जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *