हरिद्वार: विजिलेंस के हथ्थे चढ़े पूर्व आईएफएस किशनचंद को श्री गुरु रविदास को अखाड़ा के महामंत्री पद से निकाल दिया गया है। बृहस्पतिवार को बहादराबाद रिसर्च कॉलोनी में हुई श्री गुरु रविदास अखाड़ा की बैठक में पूर्व विधायक और अखाड़े के अध्यक्ष रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने उन्हें निष्काषित करने का एलान किया ।
मीडिया की मानें तो,सुरेश राठौर ने कहा कि किशनचंद के विरुद्ध जो भी जांच चल रही हैं और जब तक वह पूरी नहीं हो जाती। जब तक वह संन्यास परंपराओं को धारण नहीं करते हैं तक तक उन्हें अखाड़े के महामंत्री पद और अखाड़े की सभी कार्यकलापों से हटाया जाता है।
आपको बतादें कि किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के लगे हैं। इससे पहले वारंट जारी करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जनपद में उनके कई ठिकानों पर वो नहीं मिले । विजिलेेंस की जांच के चलते उन्हें इस पद से हटाना पड़ गया।

