पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ने ऋषिकेश के विभिन्न मेला क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मण झूला, मुनि की रेती, नीलकंठ आदि कुम्भ क्षेत्रों में मेले से सम्बंधित तैयारियों का जायज़ा लिया तथा स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। गुंज्याल ने बताया कि 2010 के मुक़ाबले इस बार कुम्भ मेले में पार्किंग सुविधा को डबल किया जा रहा है। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
कुम्भ मेला आईजी ने ऋषिकेश भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायज़ा


