पद्म विभूषण से सम्मानित नामी पर्यावरणविद सूंदरलाल बहुगुणा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वो अन्नदाताओं की मांगों का समर्थन करते हैं।
विदित हो कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान पिछले 23 दिनों से आंदोलनरत हैं। किसान संगठन सरकार से उक्त कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार से हुई कई दौर की वार्ता के बाद भी इसका कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। सर्वोच्च न्यायालय भी इस मुद्दे पर सुनवाई शुरू कर चुका है।
देश दुनिया की कई नामी हस्तियों के बाद अब चिपको आंदोलन के प्रणेता 93 वर्षीय सुंदरलाल बहुगुणा ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया है।
किसान आंदोलन के समर्थन में बोले नामी पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा

