कोटद्वार: कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स गाड़ी सड़क दुर्घटना में जरर हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल भी हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों की माने तो, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई और पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर घर वापसी कर रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अपना बैलेंस खो बैठी और सड़क की और गिर गई। 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया।
कोटद्वार में बड़ा हादसा,3 की मौत-कई घायल

