जोशीमठ में आज मौसम साफ है जिसके चलते जिसके चलते आज मंगलवार को फिर से दोनों होटलों को तोड़े जाने का काम जारी है। सिंहधार वार्ड में जहां कल नई दरारें आने की खबर सामने आई थी वहीँ अब उन सभी मकानों को भी चुनकर उन्हें सूची में शामिल किया गया है। पुनर्वास की मांग पर स्थानीय लोगों का धरना मंगलवार को भी रहा। आपदा प्रभावित सिंहधार, मनोहरबाग, गांधीनगर क्षेत्र की महिलाओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि सरकार की ओर से पुनर्वास मामले में अनावश्यक देरी की जा रही है। राहत शिविरों में अधिक समय तक नहीं रहा जा सकता है। बच्चों के साथ शिविरों में भारी दिक्कतों को झेला जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ का भवन भी सुरक्षित नहीं रहा है। यहां मुख्य भवन के फर्श, आंगन और ओपीडी कक्ष में दरारें बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग इसका उपयोग बंद कर चुका है
जो लोग पीड़ित है और पुनर्वास के लिए परेषान है उनके लिए ढाक और उद्यान विभाग की भूमि पर प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाने का काम जोरों पर है। टीपीसी तिराहे पर उद्यान विभाग की भूमि पर तीन और ढाक में 15 प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाए जा रहे हैं। उद्यान विभाग की भूमि पर एक, दो और तीन कमरों के प्री-फैब्रिकेटेड घर तैयार हो रहे हैं।आपको बतादें कि ये प्री-फैब्रिकेटेड घरों को जरुरत के आधार पर तैयार किया जा रहा है।
जोशीमठ प्रभावितों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घर हो रहे तैयार

