स्वतंत्रता दिवस पर जवान विभिन्न चोटियों पर फहराएंगे तिरंगा : जोशीमठ

आजादी के पावन पर्व पर सीमा सड़क संगठन के साथ सेना दल चीन सीमा क्षेत्र नीती, माणा, रिमखिम और सतोपंथ ग्लेशियर पर तिरंगा लहराने के लिए जोशीमठ से रवाना हो चूका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ के जवानों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से 9वीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड की 22 ग्रेडर यूनिट को हरी झंडी दिखाई और झंडा रोहण करने  उन्हें विदाई दी।  यह सभी सैनिक ग्लेशियर की कई चोटियों पर भारत की शान तिरंगा फरहरायेंगें। 
ध्वजारोहण दल राष्ट्रीय ध्वज के साथ विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हो चुके हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दल के सदस्य विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण करेंगे। इन दलों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हुए कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई और सैनिक दलों को रवाना किया।  बीआरओ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व बीआरओ कमांडर विनोद श्रीवास्तव ने सभी दल नायकों को ध्वज सौंपा। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन संगीता ने किया। इस दौरान ले. कर्नल शरद, ओसी सनी मदान, मेजर बीनू  भी सम्मिलित हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *