रुड़की में दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये का नोटिस भेजकर सभी को हैरान कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद दिहाड़ी मजदूर के भी होशफाख्ता हो गए हैं। आयकर विभाग का कहना है कि संबंधित के नाम पर दिल्ली में एक फर्म संचालित है। जिसमें अन्य फर्म के साथ लाखों रुपये का लेन-देन जारी है। आयकर जमा न कराने पर यह नोटिस दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई है साथ ही, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर, गली नंबर-21 निवासी सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। सुनील कुमार को उत्तर प्रदेश के शामली स्थित आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये का एक नोटिस मिला है जिससे मजदूर बहुत परेशान है।
ऐसे बनी फर्म –आयकर अधिवक्ता विकास कुमार सैनी के माध्यम से सुनील ने आयकर विभाग शामली के इनकम टैक्स ऑफिसर अभिषेक कुमार जैन से कॉन्टैक्ट किया और मैसर्स एसजीएन ब्रॉस, दिल्ली नाम से एक फर्म रजिस्टर्ड है। जिसमें सुनील का पैन कार्ड लगा है। उसी के नाम पर जीएसटी नंबर लिया गया है।

