आगरा : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आज मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की दुखद मृत्यु हो गई है। जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई को रवाना किया और डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एडीजे को मृत घोषित किया साथ ही चालक का उपचार जारी है।
पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी की तरफ जा रही थीं जैसे ही उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आई और कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे घुस गई।
सड़क हादसे में एडीजे की मौत,चालक का उपचार जारी

