हरिद्वार : भाजपा नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद पूरे देश में बवाल जारी है जिसमें उदयपुर कन्हैया लाल की भी इसमें ह्त्या कर दी गई,और अब काली सेना संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप ने भी वीडियो पोस्ट किया जो की नूपुर शर्मा के समर्थन में था जिसके बाद उन्हें हत्या की धमकी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बताया कि वह शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष व काली सेना के संस्थापक हैं। उनका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र निर्माण है।
इसके लिए समय-समय पर देश में जाति छोड़ो, हिंदू जोड़ो, हिमालय हमारा देवालय और हिंदू पंचायतों का आयोजन किया जाता रहा है। पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के बयान के बाद उन्होंने नुपुर शर्मा के समर्थन में एक वीडियो पोस्ट की थी। इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये के व्यय होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही डीजीपी उत्तराखंड, एसएसपी हरिद्वार व नगर कोतवाल को भी पत्र भेजा है।

