Breaking : बद्रीनाथ मंदिर में ऐसा क्या हुआ जिस पर दिशा निर्देश जारी 

हिन्दू श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था का मशहूर तीर्थ बदरीनाथ मंदिर से बड़ी खबर आई है मंदिर की दीवार पर दरार आई है।जिसपर हल्की दरार का मर्रम्त काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के द्वारा कराया जाएगा। इसमें एएसआई ने पांच करोड़ खर्च आने का बजट बना है। मानसून के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

आपको  बतादें कि पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर  कहा कि बद्रीनाथ मंदिर की दीवार पर हल्की दरार आई है जिसको संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय संस्कृति सचिव से बद्रीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने  को कहा है। इस पर केंद्र की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी हुए है। सचिव पर्यटन ने कहा कि बदरीनाथ धाम हमारी प्राचीन धरोहर है। इसका संरक्षण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की महायोजना में मंदिर को सुरक्षित और संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया है। दरार की जानकारी मिलने के बाद एएसआई से इसके लिए मरम्मत के लिए आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *