बीते 24 घंटे में 50 नए संक्रमित, देहरादून में सबसे ज़्यादा

देहरादून : कोरोना के मामलें अब  राज्यों में डर बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले निकले हैं। जबकि 36 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 328 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी खबर के अनुसार, बुधवार को सामने आए 50 मामलों में सर्वाधिक 33 मामले राजधानी देहरादून में निकले हैं।इसके अलावा नैनीताल के सात, हरिद्वार, चमोली, टिहरी के दो-दो, बागेश्वर, उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरी ओर, बुधवार को 7833 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *