मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्सर लंच या फिर डिनर डेट पर एक दूसरे के साथ देखा गया है. ये दोनों एक साथ परफेक्ट लगते है। कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद है। बीते दिनों इस कपल के ब्रेकअप की खबरें आई थी। जिसके बाद फैंस काफी मायूस हो गए थे। हालांकि बाद में करण जौहर की पार्टी में इन-दोनों को एक साथ बाहर निकलते देखा गया। जिसके बाद ऐसा लगा कि कपल के बीच सब ठीक है। इन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात तो नहीं की है, लेकिन कभी इंकार भी नहीं किया। अब ये दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक दूसरे संग शादी करने वाले है। ख़बरों की मानें तो ये कपल अगले 6 महीने में यानी अप्रैल 2023 तक एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं। इन दोनों के करीबी सूत्र बताते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के साथ बहुत प्यार करते हैं। वे सोच चुके हैं, कि उनके रिश्ते के हर चरण और अब सुनिश्चित हैं कि वे एक होना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये हाई प्रोफाइल शादी दिल्ली में होगी. दोनों परिवार ने अभी से ही शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
शादी के बंधन में बंधेंगे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

