बिग-बॉस से निकाले जाएंगे साजिद खान,जाएंगें पुलिस थाने 

अभिनेता साजिद खान इस बार रिएलिटी शो बिग बॉस में प्रतिभाग कर रहे है लेकिन वो एक यौन शोषण के मामलें में फास्ट भी नज़र आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्ममेकर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। अब अभिनेत्री के बयान के आधार पर पुलिस जल्द कार्रवाई शुरू करेगी जिसके लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ करने की तैयारी में हैं। ऐसे में हो सकता है कि साजिद खान को चलते शो से बाहर किया जा सकता है ऐसा भी सुनने में आ रहा है। साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के चलते एक यौन शोषण का आरोप लगा था। 

जिसके बाद उन्हें फिल्म एसोसिएशन ने एक साल के लिए इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचित दे दी गई थी। अब शर्लिन चोपड़ा ने इसे कानूनी शिकायत के तौर पर आगे बढ़ाया है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा है कि जब मैं अपना बयान दर्ज करवाने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची तो मुझे यह कहकर वापस भेजने की कोशिश की गई कि जिस पुलिस ऑफिसर को यह केस सौंपा गया है वह मौजूद नहीं है। फिर आ नाकानी के बाद मैंने पीएसआई मेघा के सामने बयान दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *