“KGF2” के हिंदी संस्करण ने मचाया बवाल,दूसरे वीकेंड की कमाई उड़ा देगी आपके होश 

कन्नड़ सिनेमा की अभी तक की सबसे बड़ी कामयाबेरे पा रही फिल्म ‘केजीएफ 2’ के हिंदी संस्करण ने हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गजों को अचम्भे में डाल दिया है। अपनी पिछली फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ की कामयाबी के बाद इतराते फिर रहे अभिनेता शाहिद कपूर का साइज फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकएंड में हाफ सेचुरी पूरी की है। निशाने पर अब इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही दो और फिल्में ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ होगी। दोनों फिल्में ईद पर रिलीज होने को तैयार है। लेकिनअगर ख़बरों की मानें तो, ईद पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ के कारोबार पर और उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि इस फिल्म में मुस्लिम किरदारों को कहानी में खास जगह है। 

50 करोड़ रुपये के पार-
फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन दूसरे वीकएंड में भी 50 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। फिल्म का अगला निशाना अब 400 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य हासिल करना है। अब तक देश में रिलीज हुई किसी भी हिंदी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की है। फिल्म ने दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *