देहरादून : उत्तराखंड के नागरिकों की आगामी दिनों में समस्याए बढ़ने वाली है दरअसल, प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी के बावजूद भी बिजली कटौती की समस्या और लगभग पंद्रह घंटे के रोजे वाले दिनों में कम से कम हफ्ते भर और बिजली संकट झेलना पड़ेगा। रविवार को हरिद्वार के सिडकुल में लगभग 4 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 6-7 घंटे, ऊधम सिंह नगर में हर रोज तीन से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। इस बारे में स्वतः ही यूपीसीएल ने भी माना है कि वह एक सप्ताह में कटौती को नियंत्रण में लाएगा। मुख्यमंत्री की तरफ से सख्ती के बाद से यूपीसीएल ने 36 मेगावाट बिजली का इंतजाम किया है इसके बावजूद भी प्रदेश की मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए अभी और जरूरत है। प्रदेश को फिलवक्त 100 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। वर्ष 2001 में 8.3 लाख बिजली उपभोक्ता थे, जिनकी संख्या इस साल मार्च में 27.28 लाख पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं की संख्या में 229 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
उत्तराखंडवासियों के लिए बुरी खबर,जानकर छूट जाएंगें पसीने

