शिवपाल के बाद आजम खां से जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद आज सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में सजा काट रहे आज़म खान से मिलने पहुंचे हैं। इनकी मुलाकात के बाद जेल से जब प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आजम से मिलकर कोई रणनीति नहीं बनानी थी बस उनका हाल चाल लेने पहुंचे थे। इस मुलाक़ात में उन्होंने ये भी कहा कि आजम खां पर बहुत ज्यादती हो रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक साधु हैं। साधु होने के नाते उनका हृदय विराट होना चाहिए। उनका भाव समदर्शी होना चाहिए।

उनके राज में निर्दोष पर जुर्म होना अपने आप में अन्याय है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने काफी देर उनसे मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान आजम ने उनको खजूर भी खिलाया। प्रमोद कृष्णम ने आजम खां को गीता भी भेंट की।इसमें सियासत करने का कोई औचित्य नहीं हैं। जब से आजम खां के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी से मुंह फेरना शुरू किया है तब से हर पार्टी आजम खां को अपनी ओर लाने में जुटी है।  कृष्णम ने कहा कि गीता धर्म और सत्य का ग्रंथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *