मोहाली : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री आजकल पंजाब में है , शनिवार को केजरीवाल मोहाली में चल रहे शिक्षकों के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने यहां कहा कि शिक्षक 2003 में भर्ती हुए हैं , इसके बाद 10 साल अकाली और 8 साल कांग्रेस सरकार सरकारें सत्ता में रहीं। लेकिन पंजाब के लिए इन दोनों सरकारों ने कुछ नहीं किया।
धरना स्थल पर केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में शिक्षकों की साड़ी समस्याएं हल की हैं, और अब पंजाब में भी करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार धरने पर बैठे इन शिक्षकों से पूछो कि पंजाब के स्कूल कितने अच्छे हैं. पंजाब में टीचरों को 6000 रुपये तनख़्वाह मिल रही है। वहीं दिल्ली में कम से कम 15,000 है। केजरीवाल ने पंजाब के चन्नी पर हमला करते हुए कहा कि चन्नी जी ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा रखे हैं। हमने 36000 टेम्पररी कर्मचारी पक्के कर दिए। लेकिन पंजाब में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस धरने में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ थे। केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां इन अध्यापकों का समर्थन करने के लिए आया हूं। और 6,000 रुपए की सैलरी में इस महंगाई के दौर किसका गुजारा होता है। और अगर पंजाब में हमारी सरकार आती है तो हम मिनिमम वेज 15000 करेंगे।

